हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने नैनीताल जिले में संगठन को नई धार देने के लिए रविवार को हल्द्वानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान की बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं और नए कार्यकर्ताओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं की भारी भागीदारी से उत्साहित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन विस्तार के साथ ही महिला, युवा और विधि प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। एडवोकेट बसंती बिष्ट को नैनीताल जिले के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, एडवोकेट प्रियंका जोशी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा मोहित सदाना को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इन नियुक्तियों को जिले में संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट मोहन कांडपाल, युवा प्रकोष्ठ कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी एवं यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने में अहम भूमिका निभाई। इनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से जुड़ते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
गोपाल कार्की के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में युवा जुड़े
इस दौरान गोपाल कार्की ने अपने अनेक साथियों के साथ उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। उनके नेतृत्व में योगेश बिष्ट, राहुल नेगी, पीयूष सांगा, शुभम रावत, हर्षित तिवाड़ी, गंगा सिंह बिष्ट, कार्तिक नेगी, कमल पांडे, सौरभ शर्मा, प्रमोद बिष्ट, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय मेहरा, मोनू बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, हेमंत नेगी, हरिश सिंह मेहता, राहुल जीना, संदीप सिंह बोरा एवं नीरज कार्की सहित अनेक युवाओं ने दल का दामन थामा। पार्टी पदाधिकारियों ने गोपाल कार्की को शीघ्र ही संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सहमति जताई।
कई प्रमुख लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
दल की सदस्यता लेने वालों में एडवोकेट बसंती बिष्ट, एडवोकेट प्रियंका जोशी, सीए अमन साह, शंकर रौतेला, नीतीश वोरा, रेखा बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रमोद पड़लिया, मनुवंश रेकवाल, गौरव जोशी, पीयूष जोशी, चंद्र प्रकाश उप्रेती, मनीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, आदित्य रेकवाल, अर्जुन सिंह, जगदीश पाठक, अमित बोरा, हरीश बगड़वाल, गौरव मेहरा, करन नेगी, सीखू टम्टा, नमन गोस्वामी, कमल सिंह, संग्राम सिंह रावत, वंश पतलिया, दीपेश जलाल, राम सिंह बिष्ट एवं राहुल नेगी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, विजया ध्यानी, तारा सिंह नेगी, मदन सिंह मेर, एसएस नेगी, गोविंद सिंह गस्याल, राजीव लोचन, भुवन सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट, अशोक सिंह बोहरा, रवि वोरा, पुष्कर बिष्ट, चंदन बिष्ट, हरिओम शास्त्री, नंदन सिंह जग्गी, हेमंत साह, सूरज पांडे, जितेंद्र रौतेला, बृजमोहन सिजवाली, वरुण, कुलदीप सिंह बोरा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा यूएसएफ की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति दानु, केंद्रीय उपाध्यक्ष करण मेहता, युवा प्रत्याशी कपकोट वरुण चंदोला, युवा उक्रांद जिला संगठन मंत्री महेंद्र पाल, केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत, मोहित कांडपाल, प्रदीप मंदोलिया, केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा, कुमाऊं सह प्रभारी निर्मल सिंह साही, सीए अमन साह, पंकज कार्की, संदीप बिष्ट उर्फ सैंडी भाई, ईश्वर सिंह दानू एवं सूरज मनराल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का ऐलान
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की भागीदारी और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों की रक्षा और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने और उक्रांद की विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हल्द्वानी की इस बैठक में युवाओं की बड़ी भागीदारी और नई नियुक्तियों को नैनीताल जिले में उक्रांद की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



